जिम्मी जिंदल अस्पताल पर रेड में मिली ड्रग्स

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिरसा रोड स्थित जिम्मी जिंदल अस्पताल पर छापेमारी कर यहां से 12 प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैंं। यह दवाइयां अम्बाला के एक मेडिकल स्टोर से मंगवाई गई थी। गौरतलब है कि क्षेत्र में डी एडिक्शन सेंटर की आड़ में अवैध दवाओं का धंधा चल रहा है। जैसे जहर ही जहर को काटता है, ठीक उसी प्रकार नशा छुड़वाने के लिए भी नशे का प्रयोग करवाया जाता है, परंतु नशा छुड़वाने के लिए सेंटर का राज्य सरकार से डी एडिक्शन सेंटर के रूप में पंजीकरण होना निहायत जरूरी होता है। स्थानीय सिविल सर्जन को जिम्मी जिंदल अस्पताल में आने वाले मरीजों को नशे व टीबी संबंधित दवाइयां मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के तहत डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान, डॉ. गिरीश, ड्रग कंट्रोलर की टीम तैयार की गई।
टीम ने जिम्मी जिंदल अस्पताल में रेड की। जांच के दौरान नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली 12 प्रकार की दवाइयां जब्त की। इनमें टीबी की दवाइयां भी शामिल थी। फिलहाल टीम ने दवाइयों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। करीब 25 हजार गोलियां बरामद की गई है। मामले की जांच अभी जारी है। बताया गया है कि ये दवाइयां अस्पताल के संचालक डॉ. जिम्मी जिंदल अंबाला के शिवा मेडिकल से मंगातेे थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में संबंधित थोक दवा विक्रेता के यहां दबिश दी। टीम में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीण चौधरी तथा सहायक राज्य औषधि नियंत्रक ललित गोयल ने जब उनसे डी एडिक्शन सेन्टरों को दी जा रही दवाइयों का पूर्ण विवरण मांगा तो कुल पांच डी एडिक्शन सेंटर में से डॉ. जिम्मी जिंदल के नाम का कोई भी ड्रग एडिक्शन सेंटर से संबंधित दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं था।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार