बोतल में बाल देख मरीज ने इंजेक्शन लेने से किया इनकार 

सहरसा। सरकारी अस्पतालों में दवा सप्लाई की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सदर अस्पताल में एक मरीज को दिए गए इंजेक्शन के बंद बोतल में बाल मिलने के बाद मरीज ने इंजेक्शन लेने से इनकार कर दिया। शिकायत पर वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गये हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हो गया है। अस्पताल में भर्ती मरीज अभय आनंद ने बताया कि एक एएनएम ने इंजेक्शन की बंद बोतल उसे थमाते हुए सीङ्क्षरज मंगाकर लेने को कहा।
मरीज हाथ में एम्पीसिलिन इंजेक्शन लेकर एक्सपाइरी डेट पढऩे लगा तो उसे अंदर में बाल दिखाई दिया। उसने तुरंत नर्स व चिकित्सक से इसकी शिकायत की। उसे कहा गया कि दूसरा इंजेक्शन दे दिया जाएगा। इस मामले को मरीज ने तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद अन्य लोग भी हरकत में आ गये। सीलबंद इंजेक्शन के बोतल में बाल मिलने से लोग दवा की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि दवा की सही तरीके से पैङ्क्षकग नहीं की जाती है। कई लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सहरसा के सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ङ्क्षसह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई