बाल स्वास्थ्य की आड़ में डकार गए करोड़ो, भारी भ्रष्टाचार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में भारी भ्रष्टाचार के कलंक से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में अब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की आड़ में करोड़ो रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत हुए करोड़ों रुपये के इस वाहन घोटाले में 52 जिलों से गड़बडिय़ां सामने आई। अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टरों के गहरे गठजोड़ के चलते खुल्लम-खुल्ला सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग हुआ।
पंचायत स्तर पर बच्चों को रोगमुक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के 820 ब्लाकों में दो-दो गाडिय़ां बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगाई गई लेकिन 52 जिलों के 500 से अधिक ब्लाकों में गाडि़य़ां ही नहीं गई जबकि फर्जी नंबर दिखाकर भुगतान निरंतर होता रहा। हालांकि स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार सख्त कार्रवाई और आरोपियों से पूरी वसूली की बात कह रहे हैं लेकिन शर्म की बात ये कि इससे पहले ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में भ्रष्टाचार के चलते मंत्री और आईएएस अधिकारी तक सलाखों के पीछे जा चुके हैं और कई मौत भी हुई। बावजूद इसके धड़ल्ले से स्वास्थ्य सुधार के नाम पर पैसा डकारा गया। इसे सरकार और प्रशासन, खासकर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही और नाकामी ही कहेंगे कि राज्य में घोटाला करने से अधिकारी-कर्मचारी हों या डॉक्टर, जरा भी नहीं हिचकते, बेशक योजना बाल स्वास्थ्य सुधार की ही क्यों न हो।
सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचारियों ने एक ही वाहन कई ब्लाकों-जिलों में लगा रखे थे। कई जगह तो दुपहिया वाहन के नंबर को कार का नंबर दिखा, भुगतान चलता रहा, लेकिन कहीं कोई जांचने-परखने वाला नहीं था। देखने वाली बात ये कि राज्य की अखिलेश यादव सरकार बाल स्वास्थ्य के लिए जारी हुए सरकारी पैसे का दुरुपयोग कैसे रोकेगी और जांच कितनी निष्पक्ष होगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए