अवैध तरीके से चल रहे दवा स्टोर

एटा। क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अधिकतर मेडिकल स्टोर ऐसे हैं जो बिना किसी चिकित्सा संबंधी डिग्री या डिप्लोमा के क्लीनिक चला रहे फर्जी डाक्टरों की सरपरस्ती में खुले हुए हैं। ये फर्जी डॉक्टर इलाज के साथ-साथ दवाओं में भी कमीशनखोरी कर जेब भर रहे हैं। तकरीबन हर फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक के आसपास एक-दो अवैध दवा स्टोर चल रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग सबकुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। विभागीय कार्रवाई न होने से इन अवैध दवा दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। औषधि विभाग ने जिले में थोक और रिटेल की करीब 900 दवा दुकानों के लाइसेंस जारी कर रखे हैं। जबकि क्षेत्र में इससे डेढ़ गुना तक दवा दुकानें संचालित की जा रही हैं। बिना लाइसेंस के चल रहीं अधिकांश दुकानें फर्जी डॉक्टरों की या उनके परिजन आदि की हैं। यहां उनकी लिखी गयी दवाएं ही बिकती हैं। इसमें ये फर्जी डॉक्टर डबल मुनाफा कमा रहे हैं। कभी-कभार जब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर छापेमारी करने आती है तो इन फर्जी डॉक्टरों के साथ-साथ दवा दुकानों के भी शटर गिर जाते हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस