काशीपुर (उद्यमसिंह नगर)। नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और दवाइयों का जखीरा बरामद होने का मामला सामने आया है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने लाखों की संख्या मे नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाजपुर रोड नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे छिपाकर रखी गयी 17 पेटियां बरामद की।

पेटियों के अन्दर NRx Buprenorphine Injection, B.I. NORPHINE, 2.0 ml Ampoule, Spasmo Capsules की बरामदगी की।  SPASMORE Capsules ,PROXIOHM-SPAS Capsules 51360 व OHMS ALPHA 0.5 Tablets 1,74,000 बरामदगी की।

पुलिस ने धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बरामद माल के सम्बन्ध में गहनता से जाँच की जा रही है। माल को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। बरामद माल की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।‌