दवा करोबारी के घर से नशीली दवाइयों का जखीरा जब्त

मुजफ्फरनगर। दवा करोबारी के घर से नशीली दवाइयों का जखीरा जब्त किया है। शहर में अब प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ है। साकेत कॉलोनी स्थित मकान में भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिली हैं।

नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने दवाइयों को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में आठ-नौ दवाइयां प्रतिबंधित मिली हैं। दो आरोपियों में से एक स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक है। दोनो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह है मामला

नशीली दवाइयों के खुले व्यापार का भंड़ाफोड़ हुआ है। इसमें दवा कारोबारी के घर से नशीली दवाइयों की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस, प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान की।

औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक द्वारा नशीली दवाई का इंजेक्शन लगाया जा रहा था। तभी से इस युवक की पहचान के लिए जांच की जा रही थी। इसकी पहचान होने पर सूचना मिली कि यह नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार कर रहा है। अवैध नशीली दवाइयों का भंडारण और उनकी खुली बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन और विभागीय स्तर पर छापा मारा गया। राहुल कुमार नामक युवक के मौहल्ला साकेत मल्हुपूरा में स्थित आवास पर छापा मारा। यहां पर बड़े पैमाने पर नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया।

राहुल कुमार ने केएम ट्रेडर्स के नाम से थोक दवा व्यापार के लिए लाइसेंस ले रखा है। राहुल ने अपना मेडिकल स्टोर कच्ची सड़क पर खोला हुआ है और घर को अवैध गोदाम बनाया हुआ है। राहुल के घर से आठ-नौ अवैध दवाइयां बरामद हुई हैं। राहुल के आवास से बरामद दवाइयों में एलप्राजोलेम, पेन्टापाजोलम, ट्रामाडोल आदि दवाइयां शामिल हैं। यहां से करीब ढाई-तीन लाख रुपये कीमत की ये प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। दवाइयों को मौके पर ही जब्त कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि साकेत कालोनी में एक दवा कारोबारी आवास पर छापा मारा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा भंडार मिला है। दवा कारोबारी राहुल कुमार व एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट