प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बिक्री के लिए आया युवक अरेस्ट

जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़)। प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बिक्री के लिए आया युवक अरेस्ट किया गया है। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए की अवैध दवाएं जब्त की हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का है।

यह है मामला

बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बोधघाट को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल लेकर बिक्री के लिए मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे खड़ा है। थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद सिराज निवासी जगदलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास झोले से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रोमाडोल स्पास्मो प्रोक्सीवॉन की भारी खेप बरामद की गई।

आरोपी के कब्जे से कुल 30 पत्ते में 240 नग कैप्सूल, कुल वजन 160.8 ग्राम जब्त किए। आरोपी आदतन अपराधी है। वह वर्ष 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। दोबारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 13 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ