अवैध मसाज सेंटर में रेड कर पेन किलर इंजेक्शन और दवाइयां जब्त

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। अवैध मसाज सेंटर में रेड कर पेन किलर इंजेक्शन और दवाइयां जब्त की गई हैं। छापामार कार्रवाई से शहर में हडक़ंप मच गया है। शहर के कोसरियां वार्ड में ड्रग्स विभाग ने अवैध रूप से संचालित मसाज सेंटर पर रेड की। निरीक्षण में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया है। यह मसाज सेंटर बिना किसी वैध दस्तावेज, ड्रग्स लाइसेंस और मान्यता के चल रहा था। यहां मसाज के नाम पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। साथ ही, मरीजों को दवाइयां और इंजेक्शन तक लगाए जा रहे थे।

यह है मामला

ड्रग्स विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। कोसरियां वार्ड में मसाज सेंटर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त बताया गया। सूचना पर विभागीय टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां स्थिति देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मसाज सेंटर में कोई वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। न ही दवाइयों के रख-रखाव से जुड़ा कोई रिकॉर्ड मौजूद था। जांच में सामने आया कि मसाज करवाने वाले लोगों को दर्द निवारण के नाम पर इंजेक्शन और दवाइयां दी जाती थीं। यह सभी दवाइयां और इंजेक्शन बिना ड्रग्स लाइसेंस के लगाए जा रहे थे। यह ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का उल्लंघन है।

बिना डिग्री संचालक दे रहा था दवाइयां-इंजेक्शन

ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने मसाज सेंटर से पेन किलर के पांच इंजेक्शन बरामद किए हैं। इसके अलावा पेन किलर, कैल्शियम टैबलेट और जेल सहित 22 प्रकार की दवाइयां भी मिली हैं। इन्हें बरामद कर लिया गया है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अंजना देवी के अनुसार सभी दवाइयों को सीज कर लिया है। सारे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उक्त मसाज सेंटर के प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दवाइयों को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त