प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बिक्री का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

अररिया (बिहार)। प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बिक्री का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 170 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और 15 हजार नगदी जब्त की गई हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया गया।

शराबबंदी के बाद जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। अमूमन हर दिन पुलिस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से नशीली पदार्थ के साथ धंधेबाजों को दबोचने में कामयाब हो रही है। बावजूद नशे का यह धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस ने शहर के काली बाजार वार्ड संख्या 23 से 170 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप,15 हजार नगद के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। अपर थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काली बाजार का एक युवक नशीली दवा का धंधा करता है।

पुलिस ने छापेमारी कर 170 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप,15 हजार रुपये नगद के साथ मो. सालहीन पिता शैफुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 17 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए