पुडुचेरी। नकली दवा रैकेट के आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगरा पुलिस ने पुडुचेरी में दबिश दी है। नकली दवाएं बांटने के आरोपी राजा, विवेक और रानाठे के खिलाफ एक एफआईआर और चार मामले दज हैं। पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन नेटवर्क का पता पुडुचेरी तक लगाया।
पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजा, उसका असिस्टेंट विवेक, राणा, मैयप्पन और नौ अन्य लोग शामिल हैं। इन्होंने कथित तौर पर नकली दवाओं की फैक्ट्री चलाने में मदद की थी। तीनों को गिरफ्तार करने के लिए पुडुचेरी कोर्ट से इजाज़त ले ली गई है। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें आगरा ले जाने की योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने तिरुपुवनई पलयम, मेट्टूपलयम में नकली दवा बनाने वाली यूनिट और गोदामों पर छापे मारे। कई करोड़ रुपये की मशीनरी और नकली दवाएं ज़ब्त की गईं। रेड्टियारपलयम में राजा के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान गहने और प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए गए। कई करोड़ रुपये के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी ईडी को भेजी है। जांच में पता चला है कि राजा की पत्नी, ज्ञानप्रिया फरार है। माना जा रहा है कि वह चेन्नई में छिपी हुई है।










