कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग

नई दिल्ली। कोविड वैक्सीन पर जल्द ही अमेरिका की एफडीए ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग लगाने वाली है। इस चेतावनी को दवाइयों पर सबसे ऊपर मोटे अक्षरों में लगाया जाता है। इसका साफ मतलब होता है कि दवा में गंभीर खतरा या जानलेवा रिस्क मौजूद है। इसे इस्तेमाल से पहले बेहद गंभीरता से समझना चाहिए। बता दें कि ट्रंप प्रशासन दोबारा वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है। बाहर के कई एक्सपर्ट इस फैसले से हैरान हैं। उनके अनुसार कोविड वैक्सीन को लेकर ऐसी चेतावनी की वैज्ञानिक जरूरत नहीं दिखती।

ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग तभी लगाई जाती है, जब किसी दवा से मौत होने का खतरा हो। जैसे ओपिओइड दवाओं पर लत, ओवरडोज और मौत की चेतावनी दी जाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ दवाओं पर जन्म दोष की आशंका लिखी जाती है। डॉ. विनय प्रसाद वैक्सीन की पॉलिसी और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, यह योजना अभी अंतिम चरण में नहीं है और बदल भी सकती है।

वहीं, मॉडर्ना और फाइजर कंपनियों का कहना है कि उनकी वैक्सीन की सुरक्षा करोड़ों डोज़ के डेटा से साबित हो चुकी है। बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं में कोई नया गंभीर खतरा सामने नहीं आया है। आंकड़े भी कहते हैं कि कोविड वैक्सीन ने पहले साल में हीं करीब 2 करोड़ लोगों की जान बचाई।

इस कारण शुरू हुई चर्चा

यूएस एफडीए में कुछ अधिकारी मानते हैं कि वैक्सीन लेबल पर इस रिस्क को और खुलकर लिखना चाहिए। यही कारण है कि ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग की चर्चा शुरू हुई है। अभी स्थिति यह है कि एफडीए इस मुद्दे पर आंतरिक समीक्षा कर रहा है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली