एआई-बेस्ड हॉस्पिटल तैयार, रोबोटिक डॉक्टर करेंगे मरीजों का वर्चुअल इलाज

बिजींग। एआई-बेस्ड हॉस्पिटल तैयार हो गया है। इसमें अब रोबोटिक एआई डॉक्टर मरीजों का वर्चुअल इलाज करेंगे। जी हां, यह सच है। चीन में दुनिया का पहला एआई-बेस्ड हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां मरीजों का इलाज रोबोट द्वारा किया जाएगा। इस हॉस्पिटल का नाम ‘एजेंट हॉस्पिटल‘रखा गया है। इसे हेल्थ केयर फील्ड में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि इसे शिंघुआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने तैयार किया है। इस हॉस्पिटल में 14 एआई डॉक्टर्स और 4 नर्स हैं।

एआई हॉस्पिटल की ये हैं विशेषताएं

इस एआई हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। अस्पताल में रोबोट डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट के रूप में काम करेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से जटिल मेडिकल प्रक्रियाओं को सरल और सटीक बनाया जाएगा। इस एआई-बेस्ड सिस्टम को मरीजों के डायग्नोस, इलाज और देखभाल में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

हॉस्पिटल में काम करने वाले एआई डॉक्टर्स रोजाना 3 हजार से ज्यादा मरीजों का वर्चुअल इलाज करने में सक्षम हैं। इन डॉक्टर्स को बीमारियां पहचानने, उनका ट्रीटमेंट प्लान बनाने और नर्स को मरीजों का रोजाना सपोर्ट करने के मकसद से डिजाइन किया गया है।

जानकारी अनुसार इस अस्पताल में कई प्रकार के रोबोट काम करेंगे। कुछ रोबोट मरीजों की शारीरिक जांच करेंगे, जबकि कुछ सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाओं में मदद करेंगे। एआई की मदद से ये रोबोट मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री, रिपोर्ट और अन्य जानकारियों का विश्लेषण करेंगे और डॉक्टरों को सही इलाज के बारे में सिफारिश देंगे।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस