सेक्स पॉवर दवाओं के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाला अरेस्ट

नूंह (हरियाणा)। सेक्स पॉवर दवाओं के नाम पर नकली दवाएं बेचकर ऑनलाइन ठगी करने का मामला पकड़ में आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को अरेस्ट किया है।

यह है मामला

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद रियाज पुत्र मुबारिक, निवासी गांव जलालपुर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली सिम कार्ड और फर्जी मोबाइल फोन के जरिए लोगों को ठगता था। वह सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली नकली दवाओं के नाम पर लोगों को झांसा देता था और असली पहचान छुपाकर ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद रियाज एक शातिर दिमाग का अपराधी है, जो इंटरनेट और मोबाइल तकनीक का दुरुपयोग कर रहा था। वह अलग-अलग फर्जी नामों और पहचान के साथ सोशल मीडिया व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर दवाइयों की बिक्री करता था। वह विशेष रूप से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं बेचने का झांसा देता था। जैसे ही कोई व्यक्ति उसके झांसे में आता और भुगतान करता, वह तुरंत सिम कार्ड बंद कर देता और गायब हो जाता।

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। जांच में पता चला कि कि वह कई महीनों से यह ठगी कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

गोपालगंज (बिहार)। मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। महुअवां गांव में ड्रग विभाग और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मकान पर छापेमारी…

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

नई दिल्ली। नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी। भारत अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का इस्तेमाल दवा के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के लिए करेगा। इस दिशा में विज्ञानियों,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें