अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान आशा कार्यकर्ता की मौत, दो अरेस्ट

सोनभद्र (उप्र)। अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान आशा कार्यकर्ता की मौत का समाचार है। आरोपी नर्स और उसके सहायक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई नर्स सलमा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके सहायक जौरुन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कोन क्षेत्र में संचालित अपंजीकृत ‘ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर’ का संचालक डॉ. नसीम अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह है मामला

बागेसोती गांव निवासी देवनारायण की पत्नी सीमा देवी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। शल्य प्रक्रिया (सर्जरी) के बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। परिजनों का आरोप है कि सीमा को पहले कचनरवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया था। वहां से उन्हें कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया। सीएचसी ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई गई थी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए