हैदराबाद। Aurobindo Pharma कंपनी अपने चीन स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में घाटा झेल रही है। कंपनी को उम्मीद है कि यह सुविधा जल्द ब्रेक-ईवन पर पहुंच जाएगी। इस तिमाही में चीन प्लांट को लगभग 1 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

कंपनी के CFO एस सुब्रमणियन ने बताया कि उम्मीद है कि जल्द यह ब्रेक-ईवन हासिल कर लेगा। उसके बाद EBITDA ग्रोथ में योगदान देना शुरू करेगा। अरबिंदो फार्मा को अपनी ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि चीन में ओरल-सॉलिड-डोज प्लांट तेजी से क्षमता बढ़ा रहा है। यूरोप में 10 प्रोडक्ट की मंजूरी तथा स्थानीय स्तर पर 3 प्रोडक्ट की स्वीकृति मिली है। इससे प्लांट की क्षमता 2 बिलियन यूनिट तक पहुंचने की राह पर है।

यह फैसिलिटी FY26 की Q3–Q4 तक EBITDA ब्रेक-ईवन हासिल कर लेगी। उन्होंने बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1,050 MT PEN-G का प्रोडक्शन किया है। यह सालाना आधार पर करीब 6,000 MT बैठता है।