मुंबई। अरबिंदो फार्मा कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है( कंपनी ने 800 करोड़ तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। इसमें मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले करीब 10 फीसदी का प्रीमियम प्राइस रखा है।
निवेशकों के लिए ये हाई प्राइस पर शेयर बेचने को मौका रहेगा। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना अहम है कि इस बायबैक का क्या मतलब है। कंपनी बाजार से अपने ही शेयर वापस खरीदती है। इससे बाजार में शेयरों की संख्या कम होती है। इस केस में कंपनी 1475 प्रति शेयर के भाव पर बायबैक कर रही है। यह मौजूदा बाजार भाव 1333.50 से ज्यादा है। यानी योग्य निवेशकों को प्रीमियम पर एग्जिट का मौका मिल सकता है।
निवेशकों के लिए क्या है अहम?
इस बायबैक में सभी शेयरधारक हिस्सा ले सकते हैं। इसमें प्रमोटर्स भी शामिल हैं। टेंडर ऑफर के जरिए होने वाले इस बायबैक में आपको अपने शेयर ऑफर करने होंगे। ध्यान रहे कि सभी शेयर स्वीकार नहीं होते। यह एंटाइटलमेंट रेशियो पर निर्भर करता है, जो बाद में तय होगा। रिकॉर्ड डेट 17 अप्रैल 2026 रखी गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वही इस बायबैक के लिए पात्र होंगे।










