जयपुर (राजस्थान)। फार्मा कंपनी केयोंस की 29 दवाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया गया है। फर्म पर बीते वर्ष कफ सिरप से मौत के आरोप लगे थे। अब राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने फार्म की 29 दवाओं की आपूर्ति बहाल कर दी हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षण में दवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली हैं।इसके चलते अस्थायी प्रतिबंध हटाया जाता है।
दवाओं का वितरण शुरू करने के निर्देश
आरएमएससी ने सभी जिला औषधि भंडारों, स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा संस्थानों को दवाओं का वितरण पुन: शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक चरण में एहतियातन रोक लगाई गई थी। कई सरकारी अस्पतालों में दवा की कमी के कारण मरीजों को निजी दवा दुकानों से खरीदारी करनी पड़ी थी।










