प्रतिबंधित कफ सिरप की स्कॉर्पियो में तस्करी, दो अरेस्ट

बथनाहा (बिहार)। प्रतिबंधित कफ सिरप की स्कॉर्पियो के माध्यम से तस्करी करने का मामला पकड़ में आया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के भद्रेश्वर टूल-प्लाजा के समीप की गई। लाखों रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी स्कॉर्पियो के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार बथनाहा थाना पुलिस व एसएसबी ने गुप्त सूचना पर एक स्कॉर्पियो से 260.7 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप लेकर भद्रेश्वर टूल-प्लाजा की तरफ से जोगबनी की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर एसएसबी व बथनाहा थाना की पुलिस टीम ने तुरंत टूल-प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक उजले रंग की स्कॉर्पियो को वहां रोका गया। जवानों ने उक्त स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें से 2607 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। वहीं दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम जोगबनी निवासी मो नईम पिता हसिमुद्दीन व मंजर अहमद पिता मुमताज अहमद बताए गए हैं। इस टीम में बथनाहा पुलिस व टीम लीडर एएसआई संजीव सिंह के साथ अन्य चार सशस्त्र बल शामिल रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 16 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 26 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए