छह मेडिकल स्टोर पर रेडकर 25 दवाओं की बिक्री रोकी

रायबरेली। छह मेडिकल स्टोर पर रेडकर 25 दवाओं की बिक्री रोक दी गई है। एक नशीली दवा समेत 12 संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, फॉर्मासिस्ट न मिलने व अन्य खामियों के चलते हरचंदपुर में एक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया है। सभी छह मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल लाइन स्थित एबीसी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया और दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी। स्टोर में खामियां पाए जाने पर संचालक को नोटिस दिया है। स्टेशन रोड हरचंदपुर स्थित शुभम मेडिकल स्टोर पर कोई फॉर्मासिस्ट नहीं मिला तो उसे बंद करा दिया। यहां से दो दवाओं के सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। वहीं, चौधरी मेडिकल स्टोर पुलिस लाइन चौराहा से एक दवा का सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी है।

इनके अलावा, महरानीगंज में अनुराग मेडिकल स्टोर से नशे संबंधित एक संदिग्ध दवा समेत दो दवाओं के सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। इसी क्रम में जगतपुर स्थित राहुल मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान दवाओं के स्टॉक में अनियमितता मिली। यहां तीन दवाओं के सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोकी है। बेलीगंज में भी अवध मेडिकल स्टोर में भी दवाओं के स्टाक में गड़बड़ी मिली।

यहां दो दवाओं के सैंपल लेकर पांच दवाओं की बिक्री रोकी है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी छह मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस