उदयपुर (राजस्थान)। प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त कर एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। ज़िले की खेरवाड़ा पुलिस थाना ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एसपीएएस-ट्रासेन प्लस कैप्सूल जब्त किए हैं। थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम ने पोगरा मौथली रोड स्थित पावर हाउस के पास दबिश दी गई।

इस दौरान गोविंद पुत्र सवाजी निवासी पोगरा खुर्द के कब्जे से 6 कैप्सूल एसपीएएस-ट्रासेन प्लस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। खेरवाड़ा पुलिस द्वारा पिछले छह माह में इस दवा के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।