खून के सौदागर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार अरेस्ट किए

बरेली (उप्र)। खून के सौदागर गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को अरेस्ट किया है। प्रेमनाथ व धीरेंद्र खून के जरूरतमंदों से आठ-दस हजार रुपये में सौदा तय करते थे। आर्थिक जरूरतमंदों को लालच देकर डोनर के तौर पर आइएमए ब्लड बैंक ले जाते थे। वहां ब्लड बैंक का सफाईकर्मी अभय व विनीत मदद करता था।

चारों आरोपितों के विरुद्ध संक्रमण फैलाने, धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कर ली गई। आशंका है कि गिरोह के सदस्य नशेडिय़ों का भी खून बेचते थे। मरीजों को खून की जरूरत होने पर उन्हें बदले में डोनर देना होता है।

यह है मामला

मरीज के तीमारदार अस्पताल का पर्चा एवं डोनर लेकर ब्लड बैंक पहुंचते हैं। वहां रक्तदान के बाद मरीज के ब्लड ग्रुप के अनुसार खून दे दिया जाता है। प्रेमनाथ आइएमए ब्लड बैंक के पास जूस का ठेला लगाता है। धीरेंद्र उसके साथ बैठता था। वे दोनों नजर रखते थे कि ब्लड बैंक आने वाले किस जरूरतमंद के पास डोनर नहीं है।

ऐसे व्यक्ति की पहचान के बाद प्रेमनाथ सौदा तय करता था और आठ-दस हजार रुपये में बिना डोनर खून दिलाने की बात कहता। सौदा तय होने पर रिक्शा चालक, नशेड़ीको दो हजार का लालच देकर बतौर डोनर ब्लड बैंक ले जाते। वहां अभय व विनीत फॉर्म भरवाने में मदद करता था।

खून की जांच के बाद डोनर का खून निकाल लिया जाता। यदि खून दूषित निकलता है तो संक्रमण के खतरे के कारण नष्ट कर डोनर को सूचित किया जाता है। इस प्रकरण में चारों आरोपितों ने रिक्शा चालकों, नशेडिय़ों का भी खून निकलवाने की बात स्वीकारी है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर