मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के दवा मिलने पर किया सील

सोनीपत (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के दवा मिलने पर सील करने का समाचार है। यह कार्रवाई ओल्ड डीसी रोड स्थित हरियाणा मेडिकल स्टोर पर मुख्यमंत्री उडऩदस्ता और औषधि नियंत्रण अधिकारी की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से एविल इंजेक्शन की 2 व 10 एमएल की 180 सीसी तथा 2300 गोलियां बरामद हुईं।
दबिश के दौरान मेडिकल स्टोर पर टीम को एक कारिंदा मिला।

संचालक स्टोर से बाहर गया हुआ था। टीम ने संचालक को कॉल किया लेकिन वह मौके पर नहीं आया। टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और बरामद दवाइयों को कब्जे में ले लिया है।

औषधि नियंत्रण अधिकारी मुंशी राम ने बताया कि एविल इंजेक्शन का इस्तेमाल युवा नशे के तौर पर करते हैं। मेडिकल स्टोर पर नशे से जुड़ी दवा बेचने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बिना बिल और रिकॉर्ड के भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं। वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी की ओर से संचालक को नोटिस जारी किया गया। टीम मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

मेडिकल स्टोर पर रेड की सूचना के बाद केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान आशीष दुआ, सचिव मनोज सपड़ा व निखिल तनेजा भी पहुंचे। उनके सामने ही मेडिकल स्टोर को सील किया गया। छापामार टीम में इंस्पेक्टर बिजेंद्र व एएसआई राजेश, एसआई सतबीर, एएसआई धर्मबीर व दानीराम शामिल रहे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश