नई दिल्ली। कैंसर के इलाज में अब कीमोथेरेपी के खतरनाक साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे। वैज्ञानिकों ने इसकी एक नई दवा बनाई है। इससे इसके दुष्प्रभावों को बहुत हद तक कम किया जा सकेगा। इस दवा का नाम स्मार्ट कैंसर मेडिसिन है। यह मेडिकल की दुनिया में किसी बड़ी सफलता से कम नहीं।

नई स्मार्ट कैंसर दवा आरके-251

भारतीय विज्ञानियों ने एक नई स्मार्ट कैंसर दवा विकसित की है। इसे मुख्य रूप से कैंसर की कोशिकाओं के अंदर सक्रिय होने के लिए डिजाइन किया है। यह कैंसर उपचार के लिए एक अधिक लक्षित दृष्टिकोण प्रदान करता है। स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करता है। इस दवा का नाम आरके-251 रखा गया है। इसे कैंसर कोशिकाओं के अंदर सक्रिय होने के लिए डिजाइन किया गया है। पारंपरिक कैंसर उपचार के इफेक्ट्स शरीर को बहुत तरीकों से नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें ट्यूमर कोशिकाओं का प्रभावित होना भी शामिल है। आरके-251 से एनबीडीएचईएक्स शक्तिशाली एंटी-कैंसर एजेंट मुक्त होता है।