नई दिल्ली। एवरेस्ट और लालजी के हींग पाउडर बेचने पर बैन लगाया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इनके सैंपल को जांच में फेल पाया है। एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लालजी गोधू को हींग पाउडर के सैंपल लिए गए थे।
लैब जांच में हींग पाउडर के सैंपल घटिया क्वालिटी के पाए गए थे। इसके चलते खाद्य नियामक ने यह कार्रवाई की है। एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोढू एंड कंपनी के खिलाफ प्रतिबंध आदेश जारी किए हैं।
सभी किस्मों की बिक्री बंद
एवरेस्ट के हींग पाउडर की सभी किस्मों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। हींग पाउडर (मिश्रित हींग) के सैंपल अमानक और गलत ब्रांडिंग पाई गई। इनमें अल्कोहल में घुलनशील अर्क की मात्रा शून्य मिली। जबकि यह कम से कम पांच प्रतिशत होनी चाहिए थी। पीली हींग पाउडर और काली हींग पाउडर के नमूने भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
इनमें अल्कोहल में घुलनशील अर्क क्रमश: 3.29 प्रतिशत और 4.4 प्रतिशत मिले।
लालजी गोधू कंपनी को हींग पाउडर बेचने से रोक दिया है। जांच के दौरान यह घटिया और मिलावटी पाया गया था। कंपाउंडेड हींग बनाने में इस्तेमाल की गई कच्ची हींग में जरूरत से ज़्यादा स्टार्च मिला। हिंग में स्टार्च वजन के हिसाब से एक प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। एफएसएसएआई ने कहा है कि वह सुधार के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करे।










