केयर सीएचएल अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड, मरीजों को डिस्चार्ज किया

इंदौर। केयर सीएचएल अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां दािखल मरीजों को डिस्चार्ज करने के आदेश जारी किए हैं। शहर के प्रतिष्ठित केयर सीएचएल अस्पताल पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा है। अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने यह आदेश जारी किया है। अस्पताल परिसर में मरीजों के इलाज के साथ-साथ निर्माण कार्य जारी रखा गया था। वहीं और भी कई गंभीर अनियमितताएं मिली हैं।

यह है मामला

अस्पताल के खिलाफ प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है। अस्पताल में इलाज के साथ ही निर्माण कार्य भी कराया जा रहा था। इससे वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने का खतरा बना हुआ था। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच में अलग-अलग स्तरों पर कई गंभीर अनियमितताएं और कमियां सामने आईं।

चेतावनी के बाद भी नहीं रुका काम

अस्पताल प्रबंधन को पहले भी निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में काम जारी रखा गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल का पंजीयन एक माह के लिए रद्द किया है। सभी मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कररने के आदेश दिए हैं।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ