लाइसेंस के बिना संचालित अस्पताल पर केस, तीन का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

पडरौना (कुशीनगर)। लाइसेंस के बिना संचालित अस्पताल पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, तीन अन्य अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया गया है। सीएमओ के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

यह है मामला

कसया क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे एक अस्पताल पर केस दर्ज कराया गया है, जबकि पडरौना शहर के दो और एक तमकुहीराज के निजी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है। वहीं डॉक्टर को बिना बताए उनकी डिग्री का इस्तेमाल कर अस्पताल का रजिस्ट्रेन कराने वाले रक्षक हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन ससपेंड किया है।

बताया गया कि करीब दो माह पहले जिले के छह अस्पतालों में दलाली का मामला सामने आया था। तत्कालीन डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर इसकी जांच की गई तो मामला सही मिला। इसमें कसया के हाईवे के किनारे संचालित दीनदयाल हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं था। कसया सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी की शिकायत पर पुलिस ने अवैध अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा, पडरौना के छावनी में संचालित सिटी हब हॉस्पिटल, एमएस हॉस्पिटल, तमकुहीराज के फरहान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया है।

जीवनरक्षक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निलंबित

वहीं जीवनरक्षक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया है, क्योंकि इसके संचालक ने गोरखपुर के एक डॉक्टर की डिग्री का फोटो कॉपी चुराकर गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया था। जांच में पता चला कि झोलाछाप यहां पर इलाज करते हैं। जिस डॉक्टर के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है, वह पडरौना में कई वर्षों से आया भी नहीं है और उसको रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी भी नहीं है। कसया सीएचसी प्रभारी को अवैध अस्पताल पर कार्रवाई के लिए सीएमओ ने रिमाइंडर भेजा। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने केस दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुड़ी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक