लाइसेंस बगैर नशीले इंजेक्शन की खेप हरियाणा लाई गई : खुलासा

आगरा। लाइसेंस के बगैर नशीले इंजेक्शन की खेप आगरा से हरियाणा लाई गई थी। इस बात का खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है। एविल और प्रतिबंधित डुपरेनारफिन दोनों इंजेक्शन को मिलाकर नशे में प्रयोग किया जा रहा था। इस तस्करी के तार आगरा और फिरोजाबाद से जुड़े पाए गए हैं।

यह है मामला

हरियाणा स्टेट एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जिला झज्जर के बहादुरगढ़ से साहिल राठी और सुमित को बड़ी संख्या में एविल और प्रतिबंधित डुपरेनारफिन इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह नशे के इंजेक्शन फिरोजाबाद के दिनेश से लेते थे। टीम ने दस नवंबर को दिनेश को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
दिनेश ने बताया था कि वह नगला रामबल, ट्रांस यमुना के गौरव गुप्ता से माल खरीदता था। इसे हरियाणा में साहिल राठी ओर सुमित उर्फ चिंटू को देता था।

ब्यूरो ने 10 नवंबर को नगला रामबल में छापा मारकर नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले आरोपित गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेकर आगरा पहुंची थी। टीम के साथ आरोपित गौरव गुप्ता को लेकर आगरा पहुंचे। टीम ने आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा और औषधि विभाग की निशानदेही पर छलेसर स्थित गोदाम से 36 पेटी एविल और एक पेटी प्रतिबंधित डुपरेनारफिन इंजेक्शन की बरामद की।

गौरतलब है कि केमिस्ट प्रतिबंधित डुपरेनारफिन इंजेक्शन को सीमित मात्रा में ही रख सकते हैं। इसे बेचने और खरीदने का पूरा रिकॉर्ड रखना होता है। यह इंजेक्शन बेहद तेज दर्द, सीजर आपरेशन में ही डाक्टर देते हैं। आरोपित गौरव गुप्ता के पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन की बरामद मात्रा तीन किलोग्राम है। इसका कोई रिकॉर्ड आरोपित के पास नहीं था। उसने राष्ट्रीय राजमार्ग पर छलेसर में अपना गोदाम बना रखा था। वहीं से माल की सप्लाई करता था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ