बठिंडा (पंजाब)। प्रीगेवलीन सिग्नेचर कैप्सूल की खेप पकड़ी गई है। सीआईए पुलिस टीम ने कमला नेहरू कॉलोनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब तीन लाख प्रीगेवलीन सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डी जसमीत सिंह ने इसकी पुष्टि की।
यह है मामला
जानकारी अनुसार सतनाम सिंह किराए के मकान में रहता था। पुलिस को उसके पास बड़ी मात्रा में कैप्सूल होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर सीआईए पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। िफलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल कहां से लाया। ये कैप्सूल कहां-कहां सप्लाई किए जाने थे। इस मामले में जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि इस दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दिया जाता।










