डुंगुरिपाली (ओडिसा)। कफ सीरप की निजी बस से तस्करी पकड़ी है। आरोपी तीन तस्करों को मौके से गिफ्तार कर लिया है। सुबर्णपुर जिले की पुलिस ने एक निजी बस से खांसी की सिरप की 1,500 बोतलें जब्त कीं।
यह है मामला
रामपुर पुलिस ने रामपुर-बिनिका रोड पर महिला महाविद्यालय के पास यह कार्रवाई की। भुवनेश्वर से डुंगुरिपाली जा रही बस को संदेह होने पर रोका गया। वाहन की तलाशी में खांसी की दवा से भरे डिब्बे मिले। इस खेप की ढुलाई में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान उमेश साहू , अंबिड नायक और आशीष बर्गे के रूप में हुई है। बोतलों की गिनती रामपुर के अतिरिक्त तहसीलदार रोहित बाग की उपस्थिति में की गई। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और जमानत याचिका खारिज होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।










