डिप्रेशन की दवा से कार्डियक अरेस्ट का खतरा : डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली। डिप्रेशन की दवा से कार्डियक अरेस्ट का खतरा होने की बात सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, पूरी दुनिया में लगभग 3.1 फीसदी यानि 25 करोड़ लोग एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं खा रहे हैं। नए शोध में बताया गया है कि ‘सडेन कार्डियक अरेस्ट’ से हो रही मौतों से एंटी-डिप्रेसेंट गोलियों का सीधा कनेक्शन है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों को कोई कार्डियोवस्कुलर डिजीज है, उन्हें डिप्रेशन का जोखिम ज्यादा होता है। वहीं जिन लोगों को डिप्रेशन है, उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट का जोखिम ज्यादा होता है। अगर कोई एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं भी खा रहा है तो अचानक कार्डियक अरेस्ट का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
फार्मा रैक के मुताबिक, भारत में मूड में सुधार के लिए और डिप्रेशन में खाई जाने वाली दवाओं की बिक्री में बीते कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

आजकल लोगों के बीच मूड बूस्टर और सेरोटॉनिन रिलीज करने वाली दवाएं बहुत तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। लोग इन्हें तनाव, बेचैनी और उदासी से राहत पाने का आसान तरीका मानने लगे हैं।

एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं कई बार मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हो सकती हैं। खासकर तब, जब कोई गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहा हो, लेकिन इनका असर सिर्फ दिमाग पर नहीं, पूरे शरीर पर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे नर्वस सिस्टम, हॉर्मोन बैलेंस और दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी पर होता है। ये दवाएं ब्रेन में सेरोटॉनिन, डोपामिन, नॉरएड्रेनालिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर का लेवल बढ़ाती हैं।

इनसे मूड सुधरता है। कोई भी दवा कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो, उसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। अगर लंबे समय तक कोई भी दवा बिना कंसल्टेंशन के ली जाए तो साइड इफेक्ट और बढ़ जाते हैं। एंटी डिप्रेसेंट के साइड इफेक्ट दूसरी दवाओं से ज्यादा हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त