एक्सपायरी दवाओं से किया जा रहा मरीजों का इलाज

विश्रामपुर (झारखंड)। एक्सपायरी दवाओं से मरीजों का इलाज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी संख्या में एक्सपायरी दवाइयां रखी मिली हैं। आयरन एंड फोलिक एसिड व सिरप की लगभग 20 पेटी दवाइयां केंद्र में मिली और ये दवाइयां बीते साल फरवरी में ही एक्सपायर हो चुकी पाई गई हैं। इससे स्पष्ट है कि इन्हीं दवाईयों के सहारे पांडू के मरीजों का इलाज होता है या फिर कर्मियों की लापरवाही के कारण लाखों की दवाओं की उपयोग अवधि खत्म हो गयी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाज कराने के बाद मरीज को बाहर की दवा लिख दी जाती है। इसके कारण ही इतना दवाओं की अवधि समाप्त हो गयी है। दूसरी बात यह भी कि सभी दवाओं की अवधि खत्म होने के बावजूद इनको अभी तक क्यों रखा गया है?

केंद्र में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि वहां पदस्थापित एएनएम अनिता कुमारी सभी मरीजों को बाहर से दवा लेने की सलाह देती हैं और खुद यहां की दवाओं का उपयोग वे अपने निजी क्लीनिक में करती हैं। हालांकि यह तो जांच का विषय है लेकिन वहां के कर्मियों की लापरवाही इससे साफ झलक रही है। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ