नशीली दवा की तस्करी का मामला पकड़ा, 4 तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा । नशीली दवा की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। आरोपी चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स व टेबलेट जब्त की गई हैं।

यह है मामला

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो स्थानों पर सघन छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स व टेबलेट बरामद की गई हैं। वहीं चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में थाना मुख्यालय स्थित चांदनी चौक सोनबरसा गांव निवासी अरविंद महतो के पुत्र नवीन कुमार महतो, चिलरी गांव निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र रोशन कुमार,चिलरा गांव निवासी अमीरी राउत के पुत्र बबलू राउत व रुपनारायण प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई है।

थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा स्थित हनुमान चौक से पुरब बाईपास रोड किनारे टायर पंचर की दुकान के पास तीनों तस्करों से 50 बोतल नशीली दवा कोरेक्स कपु सिरप बरामद की। उनसे पूछताछ के आधार पर चांदनी चौक स्थित नवीन कुमार के घर की तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में 457 पीस नशीली दवा कोरेक्स एवं 600 पीस प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की गई। चारों तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस