वीरपुर (सुपौल), बिहार। नशीली दवाओं की तस्करी पकडऩे में सफलता मिली है। सीमा क्षेत्र से एक तस्कर को अरेस्ट किया गया है। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी नरपतपट्टी ने यह कार्रवाई की।
यह है मामला
कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नरपतपट्टी के क्षेत्र में दवा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। उसने अपना नाम समशाद, निवासी जिला अररिया (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके थैले से प्रतिबंधित कफ सिरप की 34 बोतलें बरामद हुई।
ये सिरप डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड एवं क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट युक्त मिला। ये दवा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की श्रेणी में आती है। बरामद नशीली दवाओं एवं गिरफ्तार आरोपित को थाना रतनपुरा के सुपुर्द कर दिया है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) नवीन सिंह के नेतृत्व में की गई।










