मेडिकल एजेंसी पर रेड कर नशीली दवाओं का स्टॉक जब्त

लखीमपुर खीरी। मेडिकल एजेंसी पर रेड कर अवैध नशीली दवाओं का स्टॉक जब्त किया गया है। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल एजेंसी संचालन को नोटिस जारी किया है और दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य दवा कारोबारियों में हडक़ंंप मचा है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि वह निघासन क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। झंडी चौराहा पर स्थित राय मेडिकल एजेंसी में जांच के दौरान अवैध नारकोटिक्स दवाओं का भंडारण मिला। एजेंसी संचालक ने लखीमपुर शहर के विवेक मेडिकल एजेंसी से यह दवाएं लाने की बात कही, लेकिन वह खरीद से संबंधित कोई बिल नहीं दिखा सका। ऐसे में सभी दवाओं को सील कर दिया गया और उन्हें जब्त कर लिया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

ये दवाएं की बरामद

मेडिकल एजेंसी से सिंपलेक्स प्लस कैप्सूल-500, प्रॉक्सीफ प्लस कैप्सूल-150, एल्परासिफ 0.5 टेबलेट 1200 और चोको प्लस कफ सिरप 150 सिरप मिली हैं। इन दवाओं की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई हैं। इन दवाओं में छह के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक