जौनपुर (उप्र)। ड्रग्स विभाग ने रेडकर 2.33 लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं। टीम ने खसरवरपुर में छापा मारा। ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार के मुताबिक शुभम सिंह के घर अवैध दवाओं का भंडारण किया गया था। मौके से 2.33 लाख रुपये की दवाएं मिलीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह की टीम के साथ कार्रवाई की गई।

शुभम सिंह की मां संगीता सिंह घर पर थीं। घर की तलाशी में अवैध रूप से लगभग 2,33,860 रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं। दवाओं के दो अलग-अलग सैंपल (नमूने) एकत्र किए। इन सैंपलों को जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिया गया है। सभी दवाओं को सील कर दिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के बाद से इलाके के अवैध दवा कारोबारियों और अपराधियों में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों और संपत्तियों की भी जांच कर रही है।