पानीपत (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर में अवैध क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग की रेड का मामला प्रकाश में आया है। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। न्यू सपना मेडिकल स्टोर के संचालक विक्रम द्वारा स्टोर के पीछे बने केबिन में अवैध क्लीनिक चलाया जा रहा था।
मरीजों का अवैध तरीके से पीछे बने केबिन मे इलाज किया जाता था। मेडिकल स्टोर के सामने बिना टेक्नीशियन व डाक्टर के टेस्ट लैब का पता चला। सीएम फ्लाइंग करनाल रेंज की टीम ने इस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल स्टोर परिसर में मरीजों का ईलाज किया जा रहा था। इलाज करने वाले विक्रम ने अपने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पेश किया।
टीम ने मेडिकल स्टोर व ऊपर बने रिहायशी मकान का निरीक्षण िकया। वहां ऐलोपैथिक दवाई मिली। डस्टबीन में इस्तेमाल की दवाइयों के रेफर आदि मिले। दवाइयों को डी.सी.ओ द्वारा नियमानुसार सेम्पलिंग की गई। थाना पुराना औद्याेगिक पानीपत पुलिस में केस दर्ज करवाया गया है।










