सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। नशीली दवा की कार से सप्लाई का मामला पकड़ में आया है। उडऩदस्ता टीम ने एक कार सवार युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया।
यह है मामला
गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। पता चला कि अभिषेक साहू कार से तिलसिंवा ग्राउंड के पास नशीले इंजेक्शन और दवाओं की सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। कार से 560 पीस एल्प्राजोलम टेबलेट और 48 नग स्पास्मो प्रोक्सीवन कैप्सूल जब्त किए। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।










