ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांगने पर कर्मचारी अरेस्ट

फरीदाबाद (हरियाणा)। ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है।

यह है मामला

एनआईटी निवासी शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी कि उनका बेटा रिशिव मेडिकल स्टोर खोलना चाहता था। इसके लिए उसको ड्रग लाइसेंस बनवाना था। उसने लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद वह दोबारा कैफे वाले से स्टेटस पता करने के लिए गया तो कैफे वाले ने कहा कि ऐसे काम नहीं होता है। उसने खाद्य एवं औषधि विभाग में कर्मचारी आकाश से मिलने के लिए कहा।

ड्रग लाइसेंस

शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ आफिस में गया तो वह नहीं मिला। शिकायतकर्ता की मुलाकात डीआई प्रवीन राठी से हुई। प्रवीन राठी ने कहा कि उन्होंने डेटा चेक कर लिया है। बाकी जानकारी उनका लडक़ा दुकान पर आकर दे देगा। इसके बाद आकाश ने जाकर दुकान का निरीक्षण किया।

उसने ड्रग लाइसेंस को लेकर 16 हजार रुपये रिश्वत मांगी। एसीबी ने शिकायत के आधार पर पीडि़त को रुपये देकर भेजा। फिर रिश्वत लेते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए