कंपनी में रेड कर एक्सपायरी कीटनाशक दवाएं सील की

अकोला (महाराष्ट्र)। कंपनी पर छापा मारकर एक्सपायरी कीटनाशकों को नई बोतलों में भरते रंगेहाथ पकड़ा है। मौके से 21.95 लाख का स्टॉक जब्त किया है और एफआईआर दर्ज करवा दी है।

यह है मामला

जिले में किसानों की फसल सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। VJ Crop Sciences Pvt. Ltd. नामक कीटनाशक निर्माण कंपनी पर 20 जुलाई को छापेमारी की थी। कंपनी पर पुराने और एक्सपायरी कीटनाशकों को नई बोतलों में भरकर दोबारा बेचने का आरोप है।

छापेमारी में पाया गया कि कंपनी के कर्मचारी पुरानी एक्सपायरी बोतलों को तोडक़र उनकी सामग्री नई बोतलों में भर रहे थे। इसके साथ ही उन पर नया बैच नंबर व उत्पादन दिनांक वाला स्टिकर लगाया जा रहा था। यह प्रक्रिया कीटनाशक अधिनियम 1968 और नियम 1971 के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है। छापे के दौरान लगभग 21.95 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया और बेचने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही 8 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस मामले में कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मामला किसानों के साथ धोखा भी है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन