मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं

रायबरेली (उप्र)। मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान एक्सपायर्ड दवाएं मिलने का मामला सामने आया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मुंशीगंज स्थित पुनीत मेडिकल स्टोर में जांच की तो वहां बिक्री रैक में एक्सपायर्ड दवाएं रखी मिलीं। उन्होंने दवाओं को तुरंत वहां से हटवा दिया। मौके से दो दवाओं के सैंपल लेकर आठ दवाओं की बिक्री रोकी गई है। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने मुंशीगंज स्थित गिरीश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां दुकान में फार्मासिस्ट नहीं मिला। मानक के अनुरूप कैश मेमो भी नहीं मिला। यहां चार संदिग्ध दवाओं की बिक्री को रोक दिया गया। उन्होंने पुनीत मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया। इस स्टोर में कई खामियां मिलीं। एक्सपायर्ड दवाओं को बिक्री के लिए रैक में रखा गया था।

यहां दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है और स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद