मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान फार्मासिस्ट गायब, संदिग्ध दवाएं जब्त

लालगंज,प्रतापगढ़ (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान फार्मासिस्ट के गायब मिलने का मामला सामने आया है। मौके से संदिग्ध दवाएं जब्त कर ली गई हैं। यह कार्रवाई एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने जनता मेडिकल स्टोर के औचक निरीक्षण के दौरान की।

यह है मामला

एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जनता मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। इस दौरान स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में स्टोर पर कई अनियमितताएं सामने आईं। दवाओं का रजिस्टर अपूर्ण था और कैश मेमो पर दवाओं की बिक्री का स्पष्ट विवरण नहीं मिला। स्टोर संचालक फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा सका।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टोर से कुछ संदिग्ध दवाएं जब्त कीं। इन दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एसडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस छापामार कार्रवाई से आसपास के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मच गया।

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील