कच्छ (गुजरात)। नकली कोलगेट टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड हुआ है। गडोदर पुलिस ने रापर तालुका के चित्रोड़ इलाके में एक फैक्ट्री पर रेड की। नकली कोलगेट टूथपेस्ट बनाने के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने कंपनी से संपर्क किया, जिसने पुष्टि की कि उत्पाद असली नहीं थे।
आरोपियों ने टूथपेस्ट बनाने के लिए सस्ती और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। इसे बाजार में असली कोलगेट उत्पादों के रूप में बेचा गया। ऐसे में भोले-भाले उपभोक्ताओं को धोखा दिया गया। पुलिस ने लगभग 9.43 लाख मूल्य का सामान ज़ब्त किया। इसमें नकली टूथपेस्ट, पैकिंग सामग्री और उत्पादन उपकरण शामिल हैं। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें राजेश दियाभाई, सुरेश महेशभाई, नटवर अजाभाई गोहिल और नरपत उर्फ नारू दियाभाई मकवाना (सभी निवासी नलियाटिम्बा, तालुका रापर) हैं। पुलिस आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए जाँच कर रही है।