नकली दवा का जखीरा बरामद, 4 ड्रग इंस्पेक्टर्स को नोटिस

इंदौर (मध्यप्रदेश)। नकली दवा का जखीरा बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित 4 ड्रग इंस्पेक्टर्स को कारण बताओ नोटिस सौंपे हैं। शहर से छत्तीसगढ़ के जिलों में फर्जी बिल के सहारे नकली दवाइयां ट्रांसपोर्ट की गई हैं। नकली दवाइयों की 7वीं खेप पकड़ाई तब खुलासा हुआ। पता चला कि करोड़ों की नकली दवाइयों की 6 खेप पहले से खपाई जा चुकी है। चार स्पेशल अफसरों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। अफसरों ने ड्रग माफिया के ठिकानों पर छापेमारी की है।

ड्रग इंस्पेक्टर्स की मिलीभगत

बिजासन मेडिकल स्टोर ने भाठापारा की प्रेम प्रकाश एजेंसी और सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल स्टोर को फर्जी बिल से मेडिसिन भेजी थी। इनमें कई दवाइयां नकली हैं। माफिया ट्रांसपोर्ट में एंटीबायोटिक दवाइयां लोड करवाते थे। जबकि बिल दर्द निवारक दवाइयों का होता था। इस रैकेट का खुलासा ड्रग इंस्पेक्टर्स की मिलीभगत के बाद हुआ है। 50 लाख की बिना लाइसेंस वाली दवाइयां पकड़ी गईं। सिर्फ 2.24 लाख रुपए की जब्ती बनाई गई। बाकी दवाइयां कारोबारी के घर में छिपा दी गईं। गोदाम का वीडियो सामने आया, तब दोबारा जांच हुई। पता चला है कि कारोबारियों के तार इंदौर से जुड़े हैं।

4 ड्रग इंस्पेक्टर्स को नोटिस

रायपुर और रायगढ़ के 4 ड्रग इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। रायपुर के ईश्वरी नारायण सिंह और नीरज साहू, रायगढ़ में अमित राठौर और विजय राठौर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन्होंने लाखों की दवाइयों की जब्ती नहीं बनाई। सिर्फ 2.24 लाख की जब्ती बनाई थी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 14 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 24 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए