नकली विटामिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार

फिलीपींस। नकली विटामिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (एनबीआई) को सफलता मिली है। एनबीआई की टीम ने पंपंगा के अरायत में एक वॉशिंग मशीन में तैयार किए जा रहे बच्चों के नकली विटामिन की एक फैक्ट्री को पकड़ा। यह छापेमारी फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारियों में से एक की शिकायत पर की गई।

जांच के दौरान पता चला कि वॉशिंग मशीन में बच्चों के लिए नकली सप्लीमेंट तैयार करने के लिए चीनी, खाद्य रंग और खाद्य स्वाद जैसे कच्चे माल को मिलाया जा रहा था।

एनबीआई ने कहा कि नकली विटामिन की सप्लाई न केवल सेंट्रल लूजॉन में बल्कि विसायस और मिंडानाओ में भी की जा रही है। एनबीआई सेंट्रल लूजॉन के जून कैप्रेसो ने कहा कि आरोपी अस्वच्छ कार्य कर हैं। वे अपंजीकृत सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। जब्त किए गए विटामिन में केवल स्वाद और चीनी है और कुछ नहीं। इनमें कोई विटामिन नहीं पाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार नकली विटामिन का निर्माण लगभग 20 वर्षों से किया जा रहा है। इस कारखाने स करीब चार लाख रुपये कीमत का नकली विटामिन सिरप जब्त करने में सफलता मिली है। फैक्ट्री के मालिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 17 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस