हर्बल दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

गुरुग्राम (हरियाणा)। हर्बल दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। यह कार्रवाई गुरुग्राम साइबर थाना पुलिस ने गांव डूंडाहेड़ा में फर्जी कॉल सेंटर पर की। आरोपी दवा भेजने और सर्विस चार्ज के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने छापेमारी कर कॉल सेंटर में काम करने वाले चार युवतियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से दो लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और दवाइयां बरामद की गईं।

यह है मामला

एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि गांव डूंडाहेड़ा में हर्बल की दवाइयां ऑनलाइन बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर की जानकारी मिली। इसके चलते उन्होंने पश्चिम साइबर थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश दी तो कुछ लोग हर्बल दवाइयां ऑनलाइन बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते मिले।

पुलिस ने मौके से चार युवतियों सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अमनदीप, रंजीत कुमार, मोहम्मद कासिम, प्रतुष कुमार मिश्रा, सुशील कुमार, बृजेश शर्मा, अनूप कुमार, राशिका राणा, ईशा, सोनाली कनोजिया और मेघा के रूप में हुई। सभी आरोपी बिहार, यूपी और दिल्ली के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि अमनदीप और रणजीत कॉल सेंटर के संचालक हैं। बाकी आरोपियों को नौकरी पर रखा हुआ था। फेसबुक पर ये लोग दवाइयों के विज्ञापन डालते थे। संपर्क करने पर उन लोगों से ऑर्डर लेकर पैसे अलग-अलग बैंक खातों में डलवा लेते थे और लोगों के पास नकली सामान भेज देते थे। बीते दस महीनों से यह कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। सभी कर्मियों को रुपये ठगने का लक्ष्य दिया जाता था। लक्ष्य पूरा करने वाले कर्मचारियों को वेतन के साथ बोनस भी मिलता था।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील