नई दिल्ली। कैंसर की नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह गिरोह कैंसर की असली दवाओं की चोरी करता था। वहीं उनके नकली तरीके री पैकिंग करके बेच रहा था। इस रैकेट में शामिल आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
यह गिरोह अस्पतालों से कैंसर की असली-और कीमती दवाएं चुराता था। इन चुराई गई दवाओं को अवैध बाजार में खपाने के लिए भेज दिया जाता था। जांच में पता चला है कि गिरोह केवल चोरी की दवाएं ही नहीं। बड़े पैमाने पर कैंसर की नकली दवाएं भी बाजार में बेच रहा था। आरोपित नकली दवाओं को असली जैसी पैकिंग में बंद करते थे। जरूरतमंद मरीजों को आसमान छूती कीमतों पर बेच देते थे। जांच एजेंसी इस सिंडिकेट के सप्लाई नेटवर्क को खंगाल रही हैं।










