नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, 8-10वीं पास बना रहे थे दवा

रुड़की (उत्तराखंड)। नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। ब्रांडेड दवाइयों के नाम पर तैयार हो रही नकली दवाओं की हकीकत सामने आई है। रुड़की क्षेत्र में एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की।

जांच के दौरान फैक्ट्री के बाहर सीवरेज का पानी बह रहा था। अंदर बिना किसी मेडिकल ट्रेनिंग वाले 8वीं व 10वीं पास युवक दवाइयां बना रहे थे। कर्मचारियों ने न ग्लव्स पहने थे, न मास्क। मौके पर न ही कोई सुरक्षा उपकरण थे। आरोपित नामी कंपनियों की कापी तैयार कर रहे थे। आम ग्राहक के लिए असली और नकली दवा में फर्क करना लगभग नामुमकिन था।

जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में तैयार दवाइयों की कोई लैब टेस्टिंग या क्वालिटी जांच नहीं होती थी। घटिया सामग्री से तैयार टैबलेट्स को ब्रांडेड दवाओं की पैकिंग में भरकर सप्लाई किया जा रहा था। कई दवा विक्रेता भी इन्हें कम कीमत में खरीदकर बाजार में असली एमआरपी पर बेच रहे थे। मुनाफा कमाने के चक्कर में आमजन की जिंदगी से खिलवाड़ करने में केमिस्ट भी पीछे नहीं हैं। ड्रग विभाग ने फैक्ट्री से बरामद दवाइयों के सैंपल लैब जांच के लिए भेजे हैं।

Related Posts

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

पुणे (महाराष्ट्र)। नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने यह कार्रवाई जेजुरी एमआईडीसी स्थित फार्मा पर की। इंडुकेयर…

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त