नकली मूव और वीट क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली। नकली मूव और वीट क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह छापामार कार्रवाई शालीमार बाग इलाके में की गई। यहां पर नकली वीट क्रीम ऐसे केमिकल से तैयार हो रही थीं, जिसकी स्मैल, पैकिंग पूरी तरह असली से मैच कर रही थी।

इस संबंध में चेक आईपी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की सूचना पर नॉर्थ वेस्ट जिले की डीआईयू यूनिट ने शालीमार बाग इलाके में दो अलग-अलग लोकेशन पर रेड की। यहां बड़ी संख्या में नकली मूव और वीट क्रीम के लिए बनाए जा रहे पेस्ट व पैकिंग को बरामद किया।

हेयर रिमूवल क्रीम का स्टॉक जब्त

सर्च ऑपरेशन के दौरान वीट प्योर हेयर रिमूवल क्रीम का स्टॉक जब्त किया गया। इसके अलावा काफी तादाद में रॉ मैटेरियल, मशीनें, डाई, सील करने वाली मशीन और खाली ट्यूब भी रिकवर हुईं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और फैक्ट्री में काम कर रहे वर्कर भी हिरासत में लिए हैं। पुलिस ने कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि पिछले काफी दिनों से ग्राहकों की ई-मेल आ रही थीं कि मूव और वीट क्रीम काफी देरी से काम कर रही हैं।

ऐसे में कंपनी की तरफ से बाजारों का सर्वे किया गया। जांच में सामने आया कि बाजार में नकली पेन रिलीफ क्रीम मूव और हेयर रिमूवल क्रीम वीट बेची जा रही है। इसकी सप्लाई देश के अलग-अलग राज्यों में छोटे दुकानदारों तक की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस