कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में दो गिरफ्तार

धमदाहा, पूर्णिया (बिहार)। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। धमदाहा थाना पुलिस ने तस्करों से 416 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार भगत निवासी डिप्टी पुरंदाहा गांव तथा बुधन राम मधेपुरा जिला के खोक्सी श्याम गांव के निवासी हैं। दोनों आरोपियों के वाहनों में प्रतिबंधित कफ सिरप की सैकड़ों बोतल बरामद हुई हैं।

अवर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, अवर निरीक्षक शंकर सुमन सौरभ, उमाशंकर मिश्रा सहित सशस्त्र बलों की टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर 416 बोतल 100 एमएल का कोडिन युक्त कफ सीरप बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की बैटरी संचालित टोटो और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सीरप दमगड़ा कोरियानी टोल निवासी बीरबल मेहता से लेकर मधेपुरा के पवन मेहता के पास जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 37 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन