Fake Plasma, बड़ी कार्रवाई, सील किया गया अस्पताल

प्रयागराज में डेंगू के मरीज को मौसमी जूस चढ़ाए जाने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। इस पर सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह आरोप गलत है।

मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया था। वहीं अस्पताल का कहना है कि मरीज को 16 अक्टूबर को ही रेफर कर दिया गया था। रेफर करने के दो दिन बाद मौत हुई है।

आपको बता दें कि बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू के कारण 14 अक्टूबर को ग्लोबल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। उनका प्लेटलेट 17,000 पहुंचने पर डॉक्टर ने 5 यूनिट का इंतजाम करने के लिए कहा, जिसके बाद मरीज को प्लेटलेट चढ़ाने के बाद उसकी हालत और खराब होने लगे।

17 अक्टूबर को मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जिसके बाद 19 अक्टूबर को मौत हुई थी। प्रदीप के साले ने इस मामले में शिकायत की और कहा कि अस्पताल के ही कुछ लोगों ने उन्हें ₹5000 प्रति यूनिट के हिसाब से प्लेटलेट दी थी। यह भी कि प्लेटलेट के बैग पर एसआरए अस्पताल का टैग लगा हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्लेटलेट की जगह मुसम्मी का जूस चढ़ाया गया है। इसका एक वीडियो वायरल हो गया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी नानक सरन ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल पर कार्यवाही करते हुए उसे सील कर दिया गया है। इसके अलावा प्लेटलेट के सैंपल को जांच के लिए ड्रग विभाग के लैब में भेजा गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए